भारत

आज का पंचांग, 12 जुलाई 2022

Nilmani Pal
12 July 2022 6:00 AM IST
आज का पंचांग, 12 जुलाई 2022
x

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 21, शक संवत् 1944, आषाढ़ शुक्ल, त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 28, जिल्हिजा 12, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जुलाई सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 07 बजकर 47 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।

ब्रह्म योग सायं 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 47 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज गण्डमूल अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 22 मिनट तक, चतुर्दशी तिथि का क्षय।

सूर्योदय का समय 12 जुलाई 2022 : सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 जुलाई 2022 : शाम 07 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 08 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 32 मिनट से अगली सुबह 02 बजकर 21 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2022 :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 18 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 07 मिनट तक। भद्रा अगली सुबह 04 बजे से 05 बजकर 32 मिनट तक।

आज का उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story