भारत

आज का पंचांग, 12 जनवरी 2023

Nilmani Pal
12 Jan 2023 12:41 AM GMT
आज का पंचांग, 12 जनवरी 2023
x

राष्ट्रीय मिति पौष 22, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, पंचमी, गुरुवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 28, जमादि-उल्सानी-19, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जनवरी सन 2023 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 4 बजकर 38 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 2 बजकर 24 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

सौभाग्य योग मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 4 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 9 बजे तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 12 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 43 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 जनवरी 2023 :

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जनवरी 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक। इसके बाद 2 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक।

Next Story