भारत

आज का पंचांग, 12 जनवरी 2022

Nilmani Pal
12 Jan 2022 12:40 AM GMT
आज का पंचांग, 12 जनवरी 2022
x

राष्ट्रीय मिति पौष 22, शक संवत् 1943, पौष शुक्ल, दशमी बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 29, जमादि उल्सानी-08, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जनवरी सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 4 बजकर 50 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र अपराह्न 2 बजे तक उपरान्त कृतिका नक्षत्र का आरंभ, साध्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।

गर करण सायं 4 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 8 बजकर 46 मिनट तक मेष उपरान्त वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 12 जनवरी 2022: सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 जनवरी 2022: शाम 5 बजकर 44 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 जनवरी 2022 :

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 8 बजकर 38 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 2 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जनवरी 2022 :

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। भद्रा अगले दिन सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज के उपाय : दुर्गा नाम स्तोत्र का पाठ करें, चीनी का दान करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story