भारत

आज का पंचांग, 11 मई 2022

Nilmani Pal
11 May 2022 12:35 AM GMT
आज का पंचांग, 11 मई 2022
x

राष्ट्रीय मिति वैशाख 21, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 28, शव्वाल 09, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सायं 07 बजकर 28 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

व्याघात योग सायं 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 29 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 33 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 11 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 11 मई 2022 : शाम 07 बजकर 02 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 11 मई 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 09 मिनट से 04 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 02 बजकर 30 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 मई 2022 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं एवं गणपति स्तोत्र का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story