भारत

आज का पंचांग, 11 जनवरी 2023

Nil dhankar
11 Jan 2023 6:08 AM IST
आज का पंचांग, 11 जनवरी 2023
x

राष्ट्रीय मिति पौष 21, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 27, जमादि-उल्सानी-18, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जनवरी सन् 2023 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि मध्याह्न 2 बजकर 32 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।

मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग मध्याह्न 12 बजकर 01 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 2 बजकर 32 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 11 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 11 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 43 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 11 जनवरी 2023 :

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 9 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

Next Story