भारत

आज का पंचांग, 10 जून 2022

Nilmani Pal
10 Jun 2022 12:35 AM GMT
आज का पंचांग, 10 जून 2022
x

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 20, शक संवत् 1944, ज्येष्ठ शुक्ल, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 28, जिल्काद 09, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 जून सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि प्रातः 07 बजकर 27 मिनट तक उपरांत एकदशी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 37 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।

वरीयान योग रात 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, गर करण प्रातः 07 बजकर 27 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 4 बजकर 7 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : निर्जला एकादशी व्रत

सूर्योदय का समय 10 जून 2022 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 10 जून 2022 : शाम 7 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 जून 2022 :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात 12 बजे से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से दोपहर में 3 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 जून 2022 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक। उसके बाद 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक। भद्रा शाम को 6 बजकर 41 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

- आचार्य कृष्णदत्त शर्मा


Next Story