भारत

आज का पंचांग, 10 जनवरी 2023

Nilmani Pal
10 Jan 2023 12:35 AM GMT
आज का पंचांग, 10 जनवरी 2023
x

राष्ट्रीय मिति पौष 20, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 26, जमादि-उल्सानी-17, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 जनवरी सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 1 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।

प्रीति योग पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 9 बजकर 1 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार - अंगारकी श्रीगणेश सकट चतुर्थी व्रत 2023।

सूर्योदय का समय 10 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 10 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 41 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 जनवरी 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 02 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 1 मिनट तक। भद्रा सुबह 7 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक।

आज का उपाय : गणेशजी की पूजा करें और शमी का पत्ता अर्पित करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story