भारत

आज का पंचांग, 1 मार्च 2022

Nilmani Pal
1 March 2022 12:34 AM GMT
आज का पंचांग, 1 मार्च 2022
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 10, शक संवत 1943, फाल्गुन कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 18, रज्जब 27, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 मार्च सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ, धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 48 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

परिधि योग पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 09 मिनट तक उपरांत चतुष्पद करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 31 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – महाशिवरात्रि व्रत 2022।

सूर्योदय का समय 01 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 01 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 01 मार्च 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल शाम 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 01 मार्च 2022 :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 05 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 19 मिनट से 12 बजकर 08 मिनट तक। भद्रा सुबह 06 बजकर 46 मिनट से दोपहर 02 बजकर 06 मिनट तक। पंचक काल दोपहर 04 बजकर 32 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक।

आज का उपाय : शिवजी का अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story