भारत

आज का अंकज्योतिष राशिफल, 9 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
9 April 2022 12:37 AM GMT
आज का अंकज्योतिष राशिफल, 9 अप्रैल 2022
x

1: जिनका मूलांक 1 है आज उनके मन मुताबिक काम न हो पाने से परेशानी हो सकती है। इस समय आपको चाहिए की शांत रहें और जो जैसे हो रहा है उसे होने दीजिए। घर पर किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान भी रह सकते हैं। हो सकता है कि छात्रों का आज पढ़ाई में मन नहीं लग पाए।

2: मूलांक 2 वालों के काम में आज कुछ परेशानी आ सकती है और किसी के कारण आपको अधिक चिंता भी मिल सकती हैं। हो सकता है कि आज काम में अधिक व्यस्त रहने के कारण आप आप अपने लिए समय न निकाल पाएं। आध्यात्मिक स्तर पर आज आपका ध्यान अधिक लगने वाला है।

3: मूलांक 3 वाले लोग आज थोड़े अधिक उत्सुक रह सकते हैं. इस समय के दौरान आप की जल्दबाजी के कारण कुछ काम गड़बड़ा सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर काम करना बेहतर होगा। प्रेमी से मिलने के लिए हर प्रकार की कोशिश आज आप करना चाहेंगे पर जो भी काम करें थोड़ा ध्यान से करें क्योंकि हो सकता है कि आज कुछ चीजें सही से नहीं हो पाएं।

4: मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन काम में बेहतर करने का दिन हो सकता है। इसलिए उत्साह के साथ अपने काम को करें और निराश नहीं रहें। मन में बहुत सी बातों को लेकर आप सोच विचार में होंगे। किसी पर आपका गुस्सा भी निकल सकता है इसलिए जरूरी है कि शांत रहें।

5: मूलांक 5 वाले लोग आज थोड़ा मस्ती के मूड में रहने वाले हैं और ऐसे में कई मामले में आपके काम रुक भी सकते हैं। घर के माहौल में आप खुद को आज ढाल नहीं पाएं क्योंकि आज आपके मन में खुद से काम करने की कोशिश होगी। लेकिन, हो सकता है कि लोगों का दखल आपको मन मुताबिक काम न करने दे.

6: जन्मतिथि के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग प्रेम और रोमांस को लेकर आज ज्यादा उत्साहित दिखाई देंगे। इसके साथ ही आप आज कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी खुद का ध्यान लगाने वाले हैं। आज आपको किसी से डांट भी सुनने को मिल सकती है इसलिए थोड़ा संभल कर काम करने की जरूरत होगी।

7: जिन लोगों का मूलांक 7 है आज उन लोगों को काम पर ध्यान लगाने की जरुरत है वरना परेशानी हो सकती है। कन्फ्यूजन में न रहें तभी आपको बेहतर मौके मिल पाएंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी के साथ झगड़ा बढ़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ मन-मुटाव रह सकता है।

8: जिनका मूलांक 8 है आज उन्हें कुछ नई बातें सीखने को मिल सकती हैं, जिसका फायदा आपको बेहतर रूप से मिलेगा। आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी बरतें क्योंकि आप इस समय अपने मन के अनुसार खर्च करने के चलते दिक्कत में आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन सहयोग बना रहेगा।

9: मूलांक 9 वाले लोगों का आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क हो सकता है।अचानक से कुछ काम भी मिल सकते हैं। खुद को उत्साहवर्धक बनाने के लिए जरुरी है की आप अपनी रुचि के काम को जरूर करें। सरकारी काम में जुड़े संबंधों के चलते हानि उठानी पड़ सकती है।


Next Story