भारत

आज का अंकज्योतिष राशिफल, 8 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
8 April 2022 12:41 AM GMT
आज का अंकज्योतिष राशिफल, 8 अप्रैल 2022
x

1:जिन लोगों का मूलांक 1 है आज उनके कामकाज में कुछ बदलाव आ सकते हैं। साथ ही आज आपको नए दिशा निर्देश भी मिल सकते हैं। आज पैसे खर्च करते समय अधिक सावधानी बरतें। हो सकता है आज आपको किसी को उधार देना पड़े। आज आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जिनके साथ आप खूब बातचीत करेंगे। आज आपके मन में अधिक आशंका रहने वाली है।

उपाय – राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें.।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है आज उनकी सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। आज प्रेम संबंधों के मामले में आपको अपने साथी का सहयोग मिल सकता है। आज आप किसी के साथ अपने मन की बात भी शेयर कर सकते हैं।

उपाय – फलों का दान शुभ होगा।

3: जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 3 है आज उनके कुछ काम बन सकते हैं। आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और अपने कामों को खुद से पूरा करने की ही कोशिश करें। आज व्यापार में आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

उपाय – शिवलिंग का पूजन करें।

4: जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है आज उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है आपको काम में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। साथ ही संबंधियों के साथ मेलजोल का मौका भी मिलेगा। आज आपको ऑनलाइन ट्रेंडिंग के काम से फायदा मिल सकता है।

उपाय – पानी में सिक्का प्रवाहित करें।

5: जन्म तारीख के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 5 है आज उन लोगों का मन पुरानी बातों को सुनकर थोड़ा परेशान रह सकता है। प्यार के मामले में आज आप कुछ अच्छा फिल करेंगे। इतना ही नहीं आज आपको किसी नए व्यक्ति का साथ भी मिल सकता है।

उपाय – गणेश जी के सामने दीपक जलाएं।

6: जिन लोगों का मूलांक 6 है आज उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज आपको अपने मन मुताबिक मुनाफा न मिले। साथ ही आज कार्यस्थल पर हो सकता है की आपको अपने सहकर्मियों से अधिक सहयोग न मिल सके।

उपाय – छोटे बच्चे को कलम भेंट करें।

7: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 7 है आज उन्हें मौज मस्ती के मौके मिलेंगे लेकिन साथ ही कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज दूसरों की बातों में आने से बचें। आप मन से इस समय अधिक मजबूत नहीं है इसलिए बहुत अधिक सोच विचार में नहीं पड़ें।

उपाय – केले का दान करें।

8: जिनका मूलांक 8 है आज उन लोगों को सलाह है कि शांत रहें लोग आपकी बात सुनेंगे। अपने काम को ईमानदारी से करते रहें। हो सकता है की आज नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस की तरफ से अच्छा व्यवहार न मिले। बस आपको अपनी मेहनत में कमी नहीं आने देनी है।

उपाय – चावलों का दान करें।

9: जिनका मूलांक 9 है आज वह लोग थोड़ा भावुक होकर काम कर सकते हैं। आज आपको अधिक दिक्कत हो सकती हैं लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। किसी भी चीज को आज करने से पहले उसे बेहतर रूप से समझें फिर काम शुरू करें।

उपाय – हनुमान जी का पूजन करें।


Next Story