भारत

आज का अंकज्योतिष राशिफल, 6 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
6 April 2022 12:37 AM GMT
आज का अंकज्योतिष राशिफल, 6 अप्रैल 2022
x

1: जिन लोगों का मूलांक एक है आज उन लोगों को रोजमर्रा के काम से हटकर कुछ अलग चीजें करने का मौका मिलेगा। जिससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है आप अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बीताएंगे।

2: जन्म की तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 2 है आज वह लोग बहुत ज्यादा सोच विचार में हैं तो ज्यादा परेशान नहीं हों। आज आपको कई लोगों के साथ मिलने जुलने का मौका मिलेगा। जिनसे मिलकर आप कुछ समय के लिए तनाव मुक्त हो जाएंगे।

3: जिनका मूलांक 3 है आज उन लोगों के प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस समय यदि आप कोई नए काम को शुरू करने जा रहे हैं तो अच्छा समय है। इस अवधि में शुरू किए गए कार्य में आपको लाभ होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है।

4: जन्म तारीख के हिसाब जिन लोगों का मूलांक 4 है आज उन लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप इस वक्त किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपने दोस्तों की बहुत सहायता लेनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा।

5: जन्म तारीख के मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 5 है आज उन लोगों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। साथ ही कुछ पैसा खर्च भी हो सकता है।दरअसल, आज आपको कुछ चीजों की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आज आप किसी काम में अधिक व्यस्त भी रह सकते हैं।

6: जिन लोगों का मूलांक 6 है आज का दिन उन लोगों के लिए उतार चढ़ाव वाला साबित हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपनी सेविंग को लेकर थोड़ा चिंता में भी रहेंगे। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान है तो अपने पास सफेद रुमाल रखें।

7: मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन मस्ती वाला रहेगा। आज आपको अपने दोस्तों के साथ ज्यादा मस्ती का मौका मिलेगा। साथ ही आज आपको कहीं यात्रा पर जाने का मौके भी मिलेंगे। इस समय आपको थोड़ा सावधानी के साथ अपने काम करने चाहिए और अजनबियों से ज्यादा घुलने मिलने से बचना चाहिए।

8: मूलांक 8 वाले लोग आज परिवार के साथ अधिक और अच्छा समय बीताएंगे। साथ ही इस समय आपका जीवन साथी भी आपकी कुछ मदद कर सकता है। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात हो सकता है। जिसे मिलने के बाद आप ऊर्जावान और खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे।

9: मूलांक 9 वाले लोगों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। परिवार के कुछ लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। इस समय आप कुछ चिड़चिड़े हो रहे हैं तो बेहद जरुरी है की आप खुद को व्यस्त रखें जिससे आप लोगों के साथ उलझने से बचेंगे।


Next Story