
21 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 21 जनवरी को भी पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. हर दिन की तरह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है लेकिन एक बार फिर आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है.
आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आखिरी बार 14 मार्च 2024 में संशोधित किया गया था. उस दौरान तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से कटौती की गई थी और आखिरी बार तभी आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों से राहत मिली थी.
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. कीमतों में अगर कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है लेकिन अगर नहीं हो तो वेबसाइट पर ताजा रेट लिस्ट जारी हो जाती है. बता दें कि पिछले साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था.





