भारत

आज का राशिफल, 1 अक्टूबर 2023

Nilmani Pal
1 Oct 2023 12:36 AM GMT
आज का राशिफल, 1 अक्टूबर 2023
x

मेष: नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान ठीक चलता रहेगा और व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन: मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। कोई नए व्यापार की शुरुआत ना करें। प्रेम-संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। उंगली उठ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खासतौर पर प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में तू-तू मय के संकेत हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर की तकलीफें बाहर जा सकती है। कोर्ट-कचहरी तक जा सकती हैं। ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है और प्रेम-संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: धन हानि के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। गंदे भाषा के प्रयोग से बचिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।


Next Story