भारत

आज का राशिफल, 6 मार्च 2024

Nilmani Pal
6 March 2024 12:33 AM GMT
आज का राशिफल, 6 मार्च 2024
x

मेष राशि : यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। धर्म-कर्म के कार्यों में भाग लेंगे। पीली वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

वृषभ राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : आनंदित रहेगा जीवन। उमंगे और तरंगे बनी रहेंगी जीवन में। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : डिस्टर्बेंस बना रहेगा, लेकिन जीत जाएंगे आप। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : भावुक संबंधों पर थोड़ा बचकर रहें। निर्णय भी महत्वपूर्ण हो, तो रोक दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : गृह-कला से बचें। घरेलू सुख बाधित है। घर की चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तुओं का दान करें।

तुला राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार. प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : धन आगमन होगा। निवेश किया तो नुकसान भी होगा। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

नु राशि : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति और यात्रा में लाभ, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Next Story