भारत

आज का राशिफल, 5 मार्च 2024

Nilmani Pal
5 March 2024 12:35 AM GMT
आज का राशिफल, 5 मार्च 2024
x

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- कोई रिस्क मत लीजिएगा, परेशानी वाला समय है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में सुधार। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमीका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा अभी मध्यम चल रहा है। व्यापार आपका सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेमस संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। बच्चों की सेहत को लेकर भी मन परेशान रहेगा। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें और जुबान पर नियंत्रण रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम,संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन थोड़ा परेशानी में रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। यात्रा में लाभ। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य और प्रेम का साथ। व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम चल रहा है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। बच्चे तरक्की करेंगे। प्रेम का साथ होगा। सुखद समय। पीली वस्तु पास रखें।

Next Story