भारत

आज का राशिफल, 30 मार्च 2024

Nilmani Pal
30 March 2024 12:33 AM GMT
आज का राशिफल, 30 मार्च 2024
x

मेष राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावुक बने रहेंगे। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे तो अच्छा होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा और अपनों का साथ होगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें और ज्यादा बोलने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्थता होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पडे़गा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार रहेगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Next Story