भारत

आज का राशिफल, 1 मार्च 2024

Subhi
1 March 2024 12:43 AM GMT
आज का राशिफल, 1 मार्च 2024
x

​मेष राशि के जातक बचत योजनाओं पर ध्यान देंगे

आज का दिन मेष राशि के लिए लिए सावधान और सतर्क रहने का दिन होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखकर भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने की योजना बना सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों से बात करते समय आपको अपनी वाणी संयमित रखना होगा नहीं तो आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

​वृषभ राशि वालों को लाभ और सम्मान मिल सकता है

वृषभ राशि के लिए आज महीने का पहला दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अधिकारीगण आपके कामकाज से आज प्रसन्न रहेंगे। आपको पद प्रतिष्ठा और सम्मान का लाभ मिल सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय बदलने की योजना बना रहे हैं उन्हें आज वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी चाहिए। आपको किसी भी संपत्ति का लेन-देन करते समय उसके चल-अचल पहलुओं की करनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज रुचिक भोजन का आनंद ले सकते हैं।

​मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा

मिथुन राशि के लिए आज का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। यदि संतान के विवाह से जुड़ा कोई विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से आप इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई छोटा-मोटा पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है। आप एक से अधिक स्रोतों के द्वारा धन पा सकते हैं। निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

​कर्क राशि के जातकों को सेहत के प्रति गंभीर रहना होगा

आज कर्क राशि के जातकों को सेहत के मामले में सजग रहना होगा। शरीर में सुस्ती और थकान आज आप महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम सकारात्मक हो सकता है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज अपने करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों को नजरअंदाज करने से बचना होगा नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज का दिन अच्छा है। आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

​सिंह राशि वालों की सुख सुविधा में वृद्धि होगी

सिंह राशि के लिए आज का दिन सुख और लाभकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न होगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है, किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और समर्थन से आपका प्रभाव बढेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अवसरों का लाभ उठाना होगा, अन्यथा बड़े मुनाफे से चूक सकते हैं। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।

​कन्या राशि के जातक वाहन सावधानी से चलाएं

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप कठिन काम को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आप शेयर और निवेश द्वारा भी आज कमाई कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको बहुत सतर्क रहना होगा। आज अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो इसे टाल दें नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है। अगर आप अपने जीवनसाथी के किसी ग़लत काम के लिए हां कहते हैं, तो बाद में आपको उलझन की स्थिति का सामना करना होगा। किसी काम को लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन वह चिंता व्यर्थ होगी। पारिवारिक जीवन में पिता और बड़े भाई से सहयोग पाएंगे।

​तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा

आज का दिन तुला राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां डाल सकते हैं, जिससे आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। गृहस्थी में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और बच्चों की खुशी के लिए आज आप कुछ धन भी खर्च करेगे। आप आज भविष्य की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। कुछ जरूरी घरेलू उपयोग की चीजों पर भी आपको धन खर्च करना होगा। आज आप शरीर में सुस्ती महसूस कर सकते हैं।

​वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि, आपको आज किसी को भी अनचाही सलाह देने से बचना होगा और वाद विवाद संबंधित विषयों से दूर रहना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग काफी समय से किसी काम को लेकर परेशान थे उनका काम आज पूरा हो जाने से मन में खुशी रहेगी। सेहत के मामले में आज लापरवाही से बचें।

धनु राशि के लिए सुखद और लाभकारी रहेगा दिन

पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन धनु राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ भी आज आपकी सुखद रहने वाली है। प्रेमी के संग आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप आज प्रेमी के संग डेट पर भी जा सकते हैं। नौकरी में आपके पद प्रभाव में वृद्धि होने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

​मकर राशि के लिए आनंददायक रहेगा दिन

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि जो लोग नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं अथवा माता पिता के साथ आपको आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग आज बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। प्रोपर्टी में भी आज आप धन का निवेश करेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आज अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आस-पड़ोस में हो रहे किसी विवाद में न ही पड़ें तो आपके लिए यह बेहतर रहेगा।

​कुंभ राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपकी चल रही किसी योजना के रुकने से आपका मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर आप तनाव महसूस करेंगे। अगर आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंतित थे तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। सहयोगियों सहकर्मियों से भी तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा फायदा उठाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

​मीन राशि वालों की सुख समृद्धि में आज वृद्धि होगी

मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह आज नौकरी में बदलाव का विचार कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं।




Next Story