भारत

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 22 जून 2024

Nilmani Pal
22 Jun 2024 12:24 AM GMT
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 22 जून 2024
x

मेष राशि-परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगी हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम का साथ। संतानच तरक्की कर रही है। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- सावधानी बरतें। कोई रिस्क मत लीजिए। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शादी-ब्याह तय हो सकती है। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है, सुखद दिन। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा बुझा-बुझा सा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए एक शुभ अवसर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बस प्रेम में तूतू-मैंमैं मत करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- एक पॉजिटिव ऊर्जा आपके अंदर आ जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। प्रेम, संतान पहले से बहुत अच्छा चल रहा है। व्यापार भी बहुत अच्छा हो जाएगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार की ओर, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Next Story