भारत

आज का राशिफल, 6 जुलाई 2023

Nilmani Pal
6 July 2023 12:35 AM GMT
आज का राशिफल, 6 जुलाई 2023
x

मेष राशि– व्यवसायिक लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें और शुभ होगा।

वृषभ राशि– भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– एक और दिन जिस दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है, शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक है। प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि– गृहकलह के शिकार होंगे। घरेलू सुख बाधित होगा। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान की अच्छा है, व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार आपका सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। जुबान नियंत्रित रखें। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है, पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि– नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ेंगे। स्वास्थ्य में और ऊर्जा में एक नयापन रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है, व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।


Next Story