भारत

आज का राशिफल, 26 जनवरी 2023

Nilmani Pal
26 Jan 2023 12:33 AM GMT
आज का राशिफल, 26 जनवरी 2023
x

मेष आर्थिक राशि: योजना पूर्ति से लाभ होगा

आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारिक यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।

वृषभ आर्थिक राशि: विजय प्राप्त करेंगे

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने की आशंका बन रही है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। सामाजिक कार्यों में शुभ व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन आर्थिक राशि: नए कार्य की रूपरेखा बनेगी

राशि स्वामी बुध सप्तम प्रमुख केंद्र जाया में और पंचम संतान भाव में केतु परिजन बिछोह से मन को दुखित करेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। दोपहर बाद नए कार्य के नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। सायंकाल के समय किसी मंगलमय समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कर्क आर्थिक राशि: मन को शांति मिलेगी

राशि स्वामी चंद्रमा मीन राशि का होकर नवम विजय भाव में भाग्योदय कारक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रूचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग वाले जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। काम पूरा होगा और मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह आर्थिक राशि: कार्यों में सजगता बरतें

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे सम्यक कार्यों में सजगता बरतें। नौकरी पेशा वाले आज जल्द से जल्द काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। अष्टम घर में मीन राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है। अवरोध-विरोध के चलते भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या आर्थिक राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

द्वितीय भाव में केतु योग और नवम घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन सूझबूझ से स्थिति को संभाल लेंगे। सायंकाल के समय पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला आर्थिक राशि: सहयोग व सानिध्य मिलेगा

आज आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आपके द्वारा किए जा रहे व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे, मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें।

वृश्चिक आर्थिक राशि: अधिकारों में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि वाले आज कुछ परोपकार के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। नौकरी पेशा वालों के ऑफिस में अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सायंकाल का समय देव दर्शन-प्रसाद और भक्ति भाव में व्यतीत होगा।

धनु आर्थिक राशि: लाभ के योग बनेंगे

आज मंगल छठे पारिवारिक अशांति तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। लेकिन आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। दीर्घकालिक निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय मनोविनोद में बीतेगा।

मकर आर्थिक राशि: जोखिम के कामों से दूर रहें

मकर राशि वालों को आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में जीवनसाथी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ आर्थिक राशि: समस्याएं खत्म होंगी

राशि स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चंद्रमा द्वितीय भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। सायंकाल के समय मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन आर्थिक राशि: मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशि का स्वामी बृहस्पति अपनी राशि का होकर प्रथम भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्षदायक है। दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल का समय मेल-मिलाप में बीतेगा।

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story