भारत

आज का राशिफल, 22 अगस्त 2023

Nilmani Pal
22 Aug 2023 12:29 AM GMT
आज का राशिफल, 22 अगस्त 2023
x

मेष: अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लेकिन जो लोग नौकरी-पेशा में हैं उनके लिए थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। कालीजी को प्राणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ: स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है और शत्रुओं का उत्पात जारी रहेगा। हालांकि, आप जीत जाएंगे। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

मिथुन:प्रेम में तू-तू, मय-मय के संकेत हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार भी अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क: घरेलू सुख-बाधित रहेगा। गृह-कलह का संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।

सिंह: पराक्रम रंग लाएगा। फिर भी थोड़ा व्यवधान रहेगा व्यवसाय में। नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा।कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कन्या: मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और धन हानि के संकेत हैं। जवान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर अभी रोक लगा दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

तुला: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार की स्थिति लगभग चलती रहेगी। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय सताएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

नु:रुक-रुककर आय में बढ़ोत्तरी और घटोत्तरी बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारो में नाम आपका बहुत अच्छा नहीं चलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। कालीजी की शरण में बने रहें और प्राणाम करते रहें।

कुंभ: मान-सम्मान में ठेस पहुंचेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु कालीजी को अर्पित करना शुरू करें।

Next Story