भारत

आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023

Nilmani Pal
19 July 2023 12:34 AM GMT
आज का राशिफल, 19 जुलाई 2023
x

मेष राशि:घरेलू सुख बाधित है। घर में किसी बात को लेकर गृह-क्लेश या अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि: व्यावसायिक स्थिति उन्नति की तरफ जाएगी, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत नहीं करिएगा। यह शुभ अवसर नहीं कहा जाएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि:व्यंगात्मक बयान देने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है, लेकिन अभी जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसा ना लगाएं। कहीं भी निवेश करने से बचें। शिवजी को प्रणाम करेँ।

कर्क राशि: मन थोड़ा उदास रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि:भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें और पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:आय में अचानक बढ़ोत्तरी संभव है। फिर भी मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है क्योंकि सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य में भी थोड़ी-सी गड़बड़ी है। पैतृक संपत्ति की स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम कहा जाएगा। शिवजी को प्राणाम करें।

वृश्चिक राशि: कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक सफलता है लेकिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें। प्रेम-संतान मध्यम और उच्च अधिकारियों का साथ रास नहीं आएगा। सूर्य को जल अर्पित करते रहें।

धनु राशि:परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बचकर काम करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम हैं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी पेशा वालों की स्थिति थोड़ी उदासीन रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि: विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, लेकिन तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

मीन राशि: मन परेशान रहेगा। उदास से रहेंगे। आपका मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Next Story