भारत

आज का राशिफल, 18 सितंबर 2023

Nilmani Pal
18 Sep 2023 12:34 AM GMT
आज का राशिफल, 18 सितंबर 2023
x

मेष:जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने भी स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा मिला-जुला रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ:स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका लगभग ठीक है। शत्रुओं से थोड़ा नुकसान या थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। फिर जीत आपकी हो जाएगी। काली जी को प्राणाम करते रहें।

मिथुन:भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू,मय-मय से बचें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य नहीं ठीक है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क: घरेलू सुख बाधित होगा। घर में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य में थोड़ा-सा परेशानी का अनुभव करेंगे आप। भूमि और वाहन की खरीदारी में झगड़े और झंझट का अनुमान है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह: व्यावसायिक स्थिति थोड़ी-सी मध्यम होगी। अपनों का साथ होगा, लेकिन विवादित साथ होगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या:आग के गोले बने हुए हैं। क्रोध पर काबू रखिएगा। स्वास्थ्य मध्यम फीवर इत्यादि हो सकता है। परेशानी का अनुभव करेंगे आप। धन हानि का संकेत है। प्रेम-संतान ठीक-ठाक चलता रहेगा आपका। व्यापार भी सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शासन-सत्ता पक्ष का गाज गिर सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान फिर भी ठीक रहेगा। व्यापार चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक:आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सिर-दर्द और नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु:आय बढ़ेगा, लेकिन विवादित आय बढ़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर:उच्चाधिकारियों का गाज गिर सकता है। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी-सी विवादित होगी। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम-संतान सही चलता रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ:मान-सम्मान पर उंगली उठ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। भाग्यवश काम नहीं बनेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी लगभग सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

Next Story