भारत

आज का राशिफल, 17 जुलाई 2023

Nilmani Pal
17 July 2023 12:39 AM GMT
आज का राशिफल, 17 जुलाई 2023
x

मेष राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, स्वास्थ्य नरम–गरम, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि– धन का आगमन होगा, कुटुंब में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश करने से थोड़ा बचें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– सितारों की तरह चमकेंगे, जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि– शासन सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा लेकिन ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है शिव जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि– आर्थिक मामले सुलझेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि– शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि– भाग्य साथ देगा, यात्रा में लाभ होगा, धार्मिक बने रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि– परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल है, थोड़ा बचकर प्यार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी चाकरी की स्थिति में सुधार होगा, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करें।

मकर राशि– शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– भावुकता पर नियंत्रण रखें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि– भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Next Story