भारत

आज का राशिफल, 13 जून 2023

Nilmani Pal
13 Jun 2023 12:35 AM GMT
आज का राशिफल, 13 जून 2023
x

मेष राशि– धीरे-धीरे जो चिंताकारी सृष्टि का सृजन था वह खत्म होगा। आप एक कॉन्फिडेंस में आएंगे लेकिन नकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम संतान अच्छा है, सरकारी तंत्र अच्छा है, व्यापार अच्छा है लेकिन मन और तन अच्छा नहीं है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– आय बढ़ेगा, पुराने आए भी बढ़ेंगे और नए आए भी बढ़ेंगे। पुराने आए के मार्ग से पैसे आते रहेंगे और नवीन मार्ग भी बनेंगे। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– राजनीतिक समीकरण आपके पक्ष में बनेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य अभी थोड़ा नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– भाग्य के भरोसे भी कुछ काम बनेंगे, रुका हुआ कार्य चलने लगेगा, यात्रा लाभप्रद होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान में समीपता आयेगी। अच्छी स्थिति। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, व्यवसाय, स्वास्थ्य, साथ सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु दान करें।

तुला राशि– शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, डिस्टरबेंस बना रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, नुकसान उठाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– परिस्थितियां थोड़ी सी प्रतिकूल दिख रही हैं, परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक होगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा यद्यपि घरेलू वस्तुओं में वृद्धि होगी। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, अपनों के साथ की वजह से व्यापारिक सफलता मिलेगी और व्यापारिक विस्तार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबो में वृद्धि होगी, निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु प्यास रखें।

मीन राशि– जरूरत के हिसाब से वस्तु उपलब्ध होगा जीवन में, सामाजिक कद बढ़ेगा, आर्थिक कद बढ़ेगा। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।


Next Story