भारत

आज की अच्छी खबर: देश में कोरोना केस 2 लाख से कम, देखें 24 घंटे का ग्राफ

jantaserishta.com
25 May 2021 10:02 AM IST
आज की अच्छी खबर: देश में कोरोना केस 2 लाख से कम, देखें 24 घंटे का ग्राफ
x

DEMO PIC

Coronavirus Cases Today in India: देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 96 हजार 427 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल 3511 लोगों की मौत हो गई. कल तीन लाख 26 हजार 850 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं.

कुल केस- दो करोड़ 69 लाख 48 हजार 874
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 40 लाख 54 हजार 861
कुल मौत- तीन लाख 7 हजार 231
कुल एक्टिव केस- 25 लाख 86 हजार 782
कुल टीकाकरण- 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20 लाख 58 हजार 112 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक देश में कुल 33 करोड़ 25 लाख 94 हजार 176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story