भारत

Exit Poll Result 2026: टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आया, जानें क्या कहते हैं रुझान

jantaserishta.com
30 April 2026 5:47 PM IST
Exit Poll Result 2026: टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आया, जानें क्या कहते हैं रुझान
x
Exit Poll Result 2026: पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अलग-अलग चरणों में हुए मतदान में करोड़ों मतदाताओं ने हिस्सा लिया और अब सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं.
ये एग्जिट पोल आधिकारिक नतीजों से पहले एक शुरुआती तस्वीर पेश करते हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस राज्य में किस पार्टी को बढ़त मिल रही है. इन चुनावों में पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में भी अलग-अलग तारीखों पर मतदान कराया गया.
असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में NDA की बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं. टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक, बीजेपी+ गठबंधन को 102 सीटें मिल सकती हैं, जो स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा करती हैं. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 23 सीटों पर सिमटता दिखाया गया है, जबकि अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है. ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य में NDA की पकड़ मजबूत बनी हुई है और विपक्ष पिछड़ता नजर आ रहा है.
टुडे चाणक्य के केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्ज़िट पोल के मुताबिक मुकाबला बेहद करीबी दिख रहा है. सीट प्रोजेक्शन के अनुसार UDF को 69 ± 9 सीटें, जबकि LDF को 64 ± 9 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं BJP+ को 7 ± 4 सीटें और अन्य दलों को 0 ± 1 सीट मिल सकती है. वोट शेयर के लिहाज से UDF को 40% ± 3%, LDF को 38% ± 3% और BJP+ को 20% ± 3% वोट मिलने का अनुमान है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story