भारत

आज का पंचांग, 9 मार्च 2024

Nilmani Pal
9 March 2024 6:21 AM IST
आज का पंचांग, 9 मार्च 2024
x

9 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शनिवार को शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। 9 मार्च को रात 8 बजकर 32 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही शनिवार को सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। इसी के साथ ही शनिवार को सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

9 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 18 तक।

सिद्ध योग- 9 मार्च 2024 को रात 8 बजकर 32 मिनट तक।

धनिष्ठा नक्षत्र- 9 मार्च 2024 को सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा।

पृथ्वी लोक की भद्रा- 9 मार्च 2024 को सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक।

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09:35 से दोपहर पहले 11:03 तक।

मुंबई- सुबह 09:51 से दोपहर पहले 11:20 तक।

चंडीगढ़- सुबह 09:37 से दोपहर पहले 11:05 तक।

लखनऊ- सुबह 09:20 से सुबह 10:48 तक।

भोपाल- सुबह 09:33 से दोपहर पहले 11:02 तक।

कोलकाता- सुबह 08:49 से दोपहर पहले 10:18 तक।

अहमदाबाद- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:21 तक।

चेन्नई- सुबह 09:20 से सुबह 10:50 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:37 am

सूर्यास्त- शाम 6:26 pm

Next Story