भारत

आज का पंचांग, 4 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
4 April 2024 12:45 AM GMT
आज का पंचांग, 4 अप्रैल 2024
x

राष्ट्रीय मिति चैत्र 15, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 22, रमजान 24, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

दशमी तिथि सायं 04 बजकर 15 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 12 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अपराह्न 01 बजकर 15 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 15 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 4 अप्रैल 2024 : सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 4 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 40 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 4 अप्रैल 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 46 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 3 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 4 अप्रैल 2024 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 19 मिनट से 11 बजकर 9 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 10 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 14 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु को चने की दाल और हल्दी की गांठ अर्पित करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story