भारत

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर या उनसे बेहतर काम कर रही हैं: जी.एस. मलिक

jantaserishta.com
6 March 2026 1:49 PM IST
आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर या उनसे बेहतर काम कर रही हैं: जी.एस. मलिक
x
अहमदाबाद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले अहमदाबाद में महिला सशक्तीकरण को लेकर कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अहमदाबाद सिटी पुलिस की ओर से महिलाओं को सम्मान देने और उनके योगदान को सामने लाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां रखी गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक भी मौजूद रहे।
जी.एस. मलिक ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, और इसी को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद पुलिस कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले पुलिस वॉकथॉन का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस में काम करने वाली सभी महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया, ताकि उनकी सेहत का ध्यान रखा जा सके।
उन्होंने बताया कि इसी शृंखला में शुक्रवार को महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। इस रैली की खास बात यह थी कि इसमें शामिल सभी बाइकर्स महिलाएं थीं। महिला पुलिसकर्मी पूरे आत्मविश्वास के साथ बाइक चलाते हुए रैली में शामिल हुईं और शहर में एक मजबूत संदेश भी दिया।
जी.एस. मलिक ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरुषों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भी महिलाओं का काम काफी सराहनीय है और उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सामने सिर्फ नौकरी की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि घर की जिम्मेदारी भी होती है। इसके बावजूद महिलाएं दोनों भूमिकाएं बहुत अच्छे तरीके से निभा रही हैं। पुलिस विभाग में भी उन्होंने देखा है कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
जी.एस. मलिक का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story