भारत

आज हमलोग महागठबंधन, INDIA गठबंधन में जुड़े हैं, मुकेश सहनी का ऐलान

jantaserishta.com
5 April 2024 4:39 PM IST
आज हमलोग महागठबंधन, INDIA गठबंधन में जुड़े हैं, मुकेश सहनी का ऐलान
x

पटना: महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की एंट्री हो चुकी है. सहनी की पार्टी वीआईपी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीटें देने का ऐलान किया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी अपने 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी की पार्टी को तीन सीटें देगी. ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं. इससे पहले खबर आई थी कि मुकेश सहनी के सामने आरजेडी ने विलय का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी अपने कोटे की 26 सीटों में से मुकेश सहनी को तीन सीटें देगी. मुकेश सहनी की पार्टी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी मिली हैं. तेजस्वी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मुकेश सहनी अब महागठबंधन के साथ हैं. महागठबंधन के सभी सहयोगी हमारे गठबंधन में उनका स्वागत करते हैं. मुकेश सहनी ने भारतीय लोकतंत्र के पक्ष में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story