भारत

"आज नहीं था मेरा जन्मदिन"...सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से कहा

jantaserishta.com
2 March 2022 8:12 AM IST
आज नहीं था मेरा जन्मदिन...सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से कहा
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को मंगलवार को 'जन्मदिन की बधाई' दी. हालांकि, चन्नी ने बाद में स्पष्ट किया कि आज उनका जन्मदिन नहीं है. चन्नी को अन्य लोगों ने भी जन्मदिन की बधाई दी लेकिन उन्हें ट्विटर पर स्पष्ट करना पड़ा कि आज उनका जन्मदिन नहीं है. चन्नी ने ट्वीट किया, 'आज मुझे मिली बधाइयों के लिए आभारी हूं. हालांकि, आज मेरा जन्मदिन नहीं है. आपके आशीर्वाद का मेरे जीवन में सर्वोच्च महत्व है तथा यह मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. मुझे दिए गए प्यार के लिए दिल से सभी का आभार व्यक्त करता हूं. सादर.'

प्रधानमंत्री मोदी ने भी चन्नी को बधाई दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को बिहार, पंजाब तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों क्रमश: नीतीश कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी और एम के स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी थी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, 'चरणजीत सिंह चन्नी को उनके जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं. मैं चरणजीत सिंह चन्नी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story