भारत

सीएम के गोद लिए हुए 3 बेटियों की शादी आज...एक साथ करेंगे कन्यादान...वैवाहिक रस्मों में पत्नी के साथ हुए शामिल

jantaserishta.com
15 July 2021 7:45 AM IST
सीएम के गोद लिए हुए 3 बेटियों की शादी आज...एक साथ करेंगे कन्यादान...वैवाहिक रस्मों में पत्नी के साथ हुए शामिल
x
सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे 3 बेटियों का कन्यादान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर गुरुवार को शहनाई बजने जा रही है. जी हां, सही पढ़ा आपने. सीएम शिवराज के घर शहनाई बजने जा रही है. हालांकि यह शहनाई उनके बेटे नहीं बल्कि बेटियों की शादी के लिए बजेगी. सीएम शिवराज की गोद ली हुई तीन बेटियों की आज शादी होनी है. इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. कन्यादान की रस्म सीएम शिवराज पूरी करेंगे.

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने विदिशा में सेवाश्रम की सात बेटियों और दो बेटों की जिम्मेदारी उठाने का बीड़ा उठाया था. इन बच्चों के खाने-पीने से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक का खर्च सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद उठाते हैं. सीएम ने जिन सात लड़कियों को गोद लिया था उनमें से चार लड़कियों और एक लड़के की शादी पहले ही हो चुकी है.
बताया जाता है कि सीएम शिवराज की सात में शेष बचीं तीन बेटियों की आज शादी होनी है. जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज की गोद ली हुई बेटियों की शादी विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर में होगी. सीएम शिवराज खुद अपनी इन बेटियों का कन्यादान करेंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान बेटियों को ससुराल विदा करेंगे.
मुख्यमंत्री शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने शादी के लिए खरीददारी कर ली गई है. साधना सिंह चौहान ने घर-गृहस्थी के लिए जरूरी सामान की खरीदारी पहले ही कर ली है. गौरतलब है कि सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना विदिशा के सेवाश्रम में रहने वालों के लिए हमेशा ही अभिभावक की भूमिका में रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story