भारत

आज विजयपुर से पदयात्रा पर निकले राहुल गांधी

Nil dhankar
23 Jan 2023 7:50 AM IST
आज विजयपुर से पदयात्रा पर निकले राहुल गांधी
x

पप्पू फरिश्ता

सांबा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में है. राहुल गांधी ने आज विजयपुर से पदयात्रा की शुरुआत की है. बता दें कि कल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उच्च न्यायालय के एडवोकेट का एक दल भी राहुल गांधी से मिला है। इसकी अगुवाई बार एसोसिएशन के प्रधान एमके भारद्वाज के साथ एक दर्जन एडवोकेट भी थे। उन्होंने राहुल गांधी से भेंट कर चर्चा की। आतंकी वारदातें होने के बावजूद भी तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक उनकी यात्रा जारी रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सांबा में भारत जोड़ो यात्रा को बहुत संख्या में लोगों का प्यार मिला है। लोग राहुल गांधी की झलक पाने को बेताब देखे गए। 15 वर्ष से जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। लोग परेशान हैं, उनकी सरकारी भूमि पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अब लोग बदलाव चाहते हैं। लोगों को राहुल गांधी में एक किरण दिखई दे रही है।


Next Story