भारत
आज केजरीवाल की पहली रात तिहाड़ जेल में कटेगी, मिलने के लिए 6 लोगों के नाम दिए
jantaserishta.com
1 April 2024 8:33 PM IST

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर 2 के बैरक में अकेले रखा गया है. आज केजरीवाल की पहली रात तिहाड़ जेल में कटेगी. जिस बैरक में केजरीवाल को रखा गया है, वो 14 फीट लंबी और 8 फीट चौ़ड़ी है. इसमें एक टीवी लगा है, सीमेंट का ऊंचा चबूतरा बना हुआ है. बैरक के बाहर 4 सुरक्षाकर्मी हर वक्त तैनात रहेंगे. केजरीवाल ने जेल में अध्ययन के लिए कोर्ट से 3 किताबों की मांग की. केजरीवाल ने रामायण, गीता और नीरजा चौधरी की किताब How Prime Minister Decide की मांग की है. इसके अलावा, जेल में दवा रखने की इजाजत मांगी है.
केजरीवाल ने जेल में मिलने के लिए 6 लोगों ने नाम दिए हैं. नियमों के मुताबिक जेल में जाने वाला कोई भी कैदी 10 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दे सकता है, जिनसे वो जेल में रहते हुए मुलाकात करना चाहता है. इस कड़ी में केजरीवाल ने अभी तक सिर्फ 6 लोगों के नाम तिहाड़ जेल प्रशासन को लिखवाए हैं. नियम यह भी कहता है कि कैदी द्वारा जो भी नाम दिए जाते हैं, वह उन्हें अपने हिसाब से बाद में बदलवा भी सकता है.
केजरीवाल ने दिए ये 6 नाम
-पत्नी सुनीता
-बेटा पुलकित
-बेटी हर्षिता
-दोस्त संदीप पाठक
-पीए विभव कुमार
-एक और दोस्त
इसी तिहाड़ की जेल नंबर एक में मनीष सिसोदिया हैं. जेल नंबर पांच में संजय सिंह बंद हैं. जेल नंबर सात में सत्येंद्र जैन बंद हैं तो वहीं के कविता जेल नंबर छह में हैं. वहीं विजय नायर जेल नंबर 4 में बंद है. अब आज से जेल नंबर दो अरविंद केजरीवाल का अगले 14 दिन के लिए नया पता है. तिहाड़ जेल देश ही नहीं पूरे साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी जेल मानी जाती है. इसी तिहाड़ जेल में देश के कई खूंखार कैदी बंद हैं. इन कैदियों में खतरनाक आतंकियों से लेकर, अंडरवर्ल्ड डॉन और कई कुख्यात गैंगस्टर तक शामिल हैं.
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी ने उनकी भूमिका की जांच को लेकर 9 समन जारी किए थे. ईडी ने सबसे पहला समन पिछले साल 2 नवंबर को भेजा था. लेकिन केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए. 21 मार्च को केजरीवाल ने गिरफ्तारी से राहत के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी. हाईकोर्ट ने इसे भी खारिज कर दिया था. इसके बाद उसी दिन शाम 7 बजे ईडी की टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई थी. ईडी की टीम ने केजरीवाल से दो घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री हैं, जो पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुए हैं. अगले ही दिन राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया था. 28 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल तक की रिमांड पर भेज दिया था.
- 22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था. 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई.
- नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई. और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई.
- नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी.
- हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही. जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी.
Tagsअरविंद केजरीवालतिहाड़ जेलकेजरीवाल को तिहाड़ की जेलकेजरीवाल की पहली रात तिहाड़ जेल में कटेगीअरविंद केजरीवाल न्यूज़Arvind KejriwalTihar JailKejriwal to Tihar JailKejriwal will spend his first night in Tihar JailArvind Kejriwal News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





