भारत

आज होगी बारिश, जानें मौसम के बारे में

jantaserishta.com
18 Jun 2022 8:06 AM IST
आज होगी बारिश, जानें मौसम के बारे में
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

Weather Update Today, Rainfall, IMD Prediction: लंबे समय से गर्मी से परेशान राज्यों को पिछले दो दिनों में बारिश के चलते राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से मौसम बदला है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार की सुबह बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में भी कमी आई है. वहीं, आज लगातार तीसरे दिन भी हल्की बारिश का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 18 जून को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
जानिए प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 25.0 36.0
श्रीनगर 16.0 25.0
अहमदाबाद 29.0 38.0
भोपाल 28.0 38.0
चंडीगढ़ 21.0 33.0
देहरादून 21.0 33.0
जयपुर 27.0 38.0
शिमला 12.0 21.0
मुंबई 25.0 33.0
लखनऊ 28.0 39.0
गाजियाबाद 27.0 39.0
जम्मू 22.0 37.0
लेह 10.0 20.0
पटना 28.0 37.0
मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है. इन राज्यों में बारिश के चलते मौसम सुहाना रहेगा. बिहार के कई इलाकों में अगले पांचल दिनों तक बारिश का अनुमान है. पटना में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा. वहीं, पटना में 18 से 20 जून तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 18 से 20 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में 18 और 19 जून को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 19 से 21 जून के दौरान बारिश की संभावना है.
अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 18 से 20 जून तक टीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है. बता दें कि महाराष्ट्र, गोवा, बिहार समेत कई राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में प्री मॉनसून गतिविधियां जारी हैं.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा. वहीं, लखनऊ में आज और कल बारिश की संभावना है. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में आज से 21 जून के दौरान बारिश की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story