भारत

चैत्र नवरात्र का आज तीसरा दिन, मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना, भक्तों की लगी भीड़

jantaserishta.com
11 April 2024 11:01 AM IST
चैत्र नवरात्र का आज तीसरा दिन, मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना, भक्तों की लगी भीड़
x
नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। आज मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। सुबह से ही दिल्ली एनसीआर के तमाम मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है और भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
दिल्ली के कालकाजी, झंडेवालान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मां चंद्रघंटा की शिखा पर चंद्र और हस्त में घंटा है। चंद्रमा शांति एवं घंटा नाद का प्रतीक होता है। देवासुर संग्राम में देवी के घंटा नाद से अनेकों असुर काल के ग्रास बन गए। शास्त्रों में आराधना में नाद पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुर एवं संगीत दोनों को ही वशीकरण का बीज मंत्र माना गया है। चंद्रघंटा देवी इसी की आराध्य शक्ति है।
मां चंद्रघंटा नाद के साथ शांति का संदेश देती है। जानकारों के मुताबिक, मां चंद्रघंटा की पूजा लाल वस्त्र धारण कर करना श्रेष्ठ होता है। मां को लाल पुष्प, रक्त चन्दन और लाल चुनरी समर्पित करना उत्तम होता है। इनकी पूजा से मणिपुर चक्र मजबूत होता है और भय का नाश होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story