भारत

जी20 सम्मेलन का आज दूसरा दिन

Nilmani Pal
10 Sept 2023 6:48 AM IST
जी20 सम्मेलन का आज दूसरा दिन
x

दिल्ली। भारत में आयोजित हो रहे जी20 सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार से ही मेहमानों का आगमन शुरू हो गया था। राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनियाभर के कई राष्ट्राध्यक्ष इस समय दिल्ली में हैं। जी20 सम्मेलन के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणा पत्र' को सर्वसहमति से मंजूरी दी गई। इसके अलावा शाम को राष्ट्रपति की ओर से डिनर का आयोजन किया गया। आज भरत मंडपम में लेवल 2 के समिट हॉल में तीसरा सत्र 'वन फ्यूचर' पर होगा। इसके बाद नेताओं की ओर से की जाने वाली घोषणाओं को अडॉप्ट किया जाएगा।

साथ ही आज प्रधानमंत्री मोदी कई द्विपक्षीय बैठकें भी करने वाले हैं। वह आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा कनाडा, यूएई, साउथ कोरिया, ब्राजील, नाइजीरिया, कोमोरोस और तुर्किए के राष्ट्राध्याक्षों के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके अलावा आज यूके के राष्ट्रपति ऋषि सुनक अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ती भी होंगी।

Next Story