Top News

Bharat Jodo Nyay Yatra का आज दूसरा दिन, सेकमई से निकले राहुल गांधी

14 Jan 2024 10:02 PM GMT
Bharat Jodo Nyay Yatra का आज दूसरा दिन, सेकमई से निकले राहुल गांधी
x

मणिपुर। Bharat Jodo Nyay Yatra का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सेकमई से निकले है। दूसरे दिन की यात्रा की जानकारी देते जयराम रमेश ने बताया, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ …

मणिपुर। Bharat Jodo Nyay Yatra का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सेकमई से निकले है। दूसरे दिन की यात्रा की जानकारी देते जयराम रमेश ने बताया, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुज़रते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी।

पहले दिन राहुल गांधी ने खोंगजोम में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक देश के प्रधानमंत्री आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है। राहुल ने कहा कि मोदी जी, भाजपा और RSS के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है।

Image

6700 किमी की यात्रा: लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले शुरू होने वाली यह यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Image

Image

Image

    Next Story