भारत
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का आज 'लास्ट वर्किंग डे'...सीनियर एडवोकेट बोले- आपके यंग लुक का राज क्या
jantaserishta.com
8 Nov 2024 5:18 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में लास्ट वर्किंग डे था। वह बहुत सी यादें और किस्से संजोकर विदा हुए तो तमाम यादें लोगों को देकर गए। उन्होंने फेयरवेल स्पीच में सुप्रीम कोर्ट के जजों, वकीलों समेत अन्य सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यदि मैंने गलती से भी किसी को आहत किया हो या कोई दुखी हुआ हो तो मुझे माफ कर देना। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल ने भी भाषण दिया। अभिषेक मनु सिंघवी ने तो मजाकिया लहजे में कहा कि आप यह तो बताते जाएं कि आपके युवा बने रहने का राज क्या है।
वहीं चीफ जस्टिस ने न्यायपालिका के अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि मैं जब छोटा था तो मैं अदालत में आया करता था। चीफ जस्टिस ने कहा कि यदि मैंने किसी का भी दिल दुखाया हो तो मुझे माफ करिएगा। उन्होंने कहा कि भले ही आज मेरा कोर्ट में आखिरी दिन है, लेकिन यह मेरे भीतर से कभी नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अदालत ही थी, जिसने मुझे जीवंत रखा। ऐसे लोगों से भी मुलाकात होती रही, जिन्हें हम शायद न जानते हों। मैं आप सभी को धन्यवाद देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि आप इतनी बड़ी संख्या में मेरे फेयरवेल में आए। इसके लिए भी मैं आपका आभारी हूं। वहीं सॉलिसिटरल जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने हमेशा निष्पक्ष तरीके से काम किया है। वह कभी भी किसी तरह के पक्षपात में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा आपके सामने पेश होने में हमेशा खुशी महसूस हुई। आप बेहद विद्वान हैं और न्याय की परिभाषा को समझाते रहे हैं। हमें आपके सामने कभी भी किसी तरह की हिचक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आपको बहुत मिस किया जाएगा। वहीं कपिल सिब्बल ने भी तारीफ की और कहा कि आपका धैर्य असीमित है। उन्होंने कहा कि मैंने इतने धीरज वाला जज दूसरा नहीं देखा। इस दौरान चंद्रचूड़ मुस्कुराते रहे।
Tagsचीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़डीवाई चंद्रचूड़चीफ जस्टिससुप्रीम कोर्टChief Justice DY ChandrachudDY ChandrachudChief JusticeSupreme Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





