
x
भोपाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
मध्य प्रदेश की जिन नौ सीटों पर चुनाव होने हैं उसमें मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) शामिल है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है, जिनमें चार चरणों में चुनाव होना है। पहले दो चरणों में 12 सीटों पर मतदान हो चुका है, आगामी दो चरणों में शेष 17 सीटों पर मतदान होना है।
Tagsमध्य प्रदेशचुनाव प्रचारलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024Madhya PradeshElection CampaignLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





