भारत

एमसीडी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी के उम्मीदवारों के नामांकन का आज आखिरी दिन

jantaserishta.com
27 Dec 2022 11:59 AM IST
एमसीडी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी के उम्मीदवारों के नामांकन का आज आखिरी दिन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। आपको बता दें कि दिल्ली में मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होगा। जिसके लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। और दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन का आज आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। उनके नामांकन भी दाखिल कर दिए गए है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज बीजेपी की ओर से भी एमसीडी में मेयर पद के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल हो जाएगा।
आम आदमी पार्टी की ओर से डॉक्टर शैली ओबरॉय, सारिका चौधरी, मोहिना झीलवाल, रविंदर कौर ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। और इसके अलावा डिप्टी मेयर उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story