भारत

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का जन्मदिन आज, पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
22 July 2025 10:47 AM IST
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का जन्मदिन आज, पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
x
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को उनके जन्मदिन पर देश के शीर्ष नेताओं और सहयोगियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने उनके योगदान की सराहना की और दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अजित पवार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे महाराष्ट्र में एनडीए के सुशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखे।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप महायुति सरकार के कार्यों को जमीन पर उतारने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आप दीर्घायु हों।" उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अजित पवार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, "महायुति के मजबूत सहयोगी अजित दादा पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अर्थशास्त्र में उनकी गहरी समझ और महाराष्ट्र के विकास के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
सुप्रिया सुले ने अपने संदेश में कहा, "अजित दादा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आपके लिए खुशहाली लाए।" अजित पवार महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर के देवलाली प्रवरा में हुआ था। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हैं और अपने चाचा शरद पवार के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे। लेकिन, 2023 में उन्होंने एनसीपी से अलग होकर महायुति गठबंधन में शामिल हो गए। वे 1991 से बारामती विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अजित पवार ने वित्त, जल संसाधन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story