भारत

छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज

Subhi
19 Feb 2025 1:47 AM
छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज
x

छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर उत्साह का माहौल है। शिवाजी की जन्मस्थली जुन्नार में 19 फरवरी की मध्य रात्रि आतिशबाजी और लाइट शो का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आयोजित इस समारोह के साथ राज्य में उत्सव की शुरुआत हो गई है। आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत कई गणमान्य लोग जुन्नार पहुंचेंगे।

शिवाजी महाराज की जयंती को लेकर नासिक और पुणे सहित पूरे राज्य में तैयारियां हो रही हैं। जयंती से पहले पुणे के जुन्नार शहर को सजाया-संवारा गया है। यहीं पर शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किला है। इस किले में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे भाग लेंगे।

नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने बताया कि शहर में आयोजित होने वाले शिवाजी जयंती समारोह के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। करीब 3000 पुलिसकर्मी और राज्य आरक्षित पुलिस बल की एक कंपनी, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण प्लाटून, होमगार्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है।


Next Story