भारत

भारत जोड़ो यात्रा का आज 17वें दिन

Nilmani Pal
24 Sep 2022 5:58 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा का आज 17वें दिन
x

पप्पू फरिश्ता

पेरम्बरा जंक्शन से राहुल ने यात्रा शुरु की

केरल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 17वें दिन की शुरुआत त्रिशूर जि़ले के पेरम्बरा जंक्शन से की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि एक दिन के विश्राम के बाद भारत जोड़ों यात्रा का 17वां दिन त्रिशूर जि़ले के पेरम्बरा जंक्शन से सुबह लगभग 6:35 में शुरू हुआ। यात्री सुबह 12 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

बता दें कि केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। कांग्रेस इस अभियान के कई वीडियो जारी कर रही है, जिसमें हजारों लोग पैदल चलते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ी यात्रा के कर्नाटक चरण में भाग लेंगी। यात्रा 30 सितंबर को राज्य में प्रवेश करेगी। राज्य पार्टी प्रमुख डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह पदयात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 10 दिसंबर की शाम को यात्रा ने केरल में प्रवेश किया। यह यात्रा केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी और 150 दिनों में कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।


Next Story