भारत

भारत जोड़ो यात्रा का आज 116वां दिन

Nilmani Pal
10 Jan 2023 6:00 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा का आज 116वां दिन
x

पप्पू फरिश्ता

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

अंबाला से राहुल ने शुरू की पदयात्रा

चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत अंबाला से की। बता दें कि इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र पहुंची। राहुल गांधी जब कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्म सरोवर जाकर विधि-विधान से पूजन किया और आरती भी की। ब्रह्म सरोवर पर पूजन और आरती करते राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में राहुल गांधी माथे पर चंदन का लेप, तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल दीपक कपूर शामिल हुए। इस यात्रा में रविवार को जनरल दीपक कपूर के अलावा सेना के कई पूर्व अफसर भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में जनरल कपूर के शामिल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है।

खाकी पहनते हैं...शाखा लगाते हैं, 21वीं सदी के कौरव, संघ पर फिर बिफरे राहुल

राहुल गांधी ने आरएसएस को 21वीं सदी का कौरव बताते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि आज के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लिए होते हैं और शाखा लगाते हैं। राहुल गांधी सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ दो-तीन सबसे अमीर अरबपति लोग कौरवों के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा सोमवार शाम को अंबाला जिले में पहुंची। यहां पहुंचने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि हरियाणा महाभारत की भूमि है। उन्होंने इस दौरान आरएसएस तथा सरकार पर निशाना साधा।

गलत जीएसटी किसने लगवाई? : इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी कई अन्य सवाल पूछे। कांग्रेस सांसद ने पूछा कि नोटबंदी किसने करवाई, गलत जीएसटी किसने लागू करवाई, किसके लिए की गई और किसके खिलाफ की गई यह भी समझने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी नरेंद्र मोदी ने जरूर साइन किया, लेकिन उनकी शक्ति ने नोटबंदी और गलत जीएसटी नहीं लागू कराई। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के दो-तीन अरबपतियों की शक्ति ने प्रधानमंत्री का हाथ चलाया। उन्होंने कहा कि क्या पांडवों ने नोटबंदी या गलत जीएसटी जैसा कोई फैसला किया था? क्या वे ऐसा कभी भी करते? कभी नहीं। क्यों? क्योंकि वे तपस्वी थे और जानते थे कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, कृषि कानून तपस्वियों को इस धरती से हटाने का तरीका है।

आज भी हो रहा है युद्ध : राहुल गांधी ने कहा कि लोग यह नहीं समझते, लेकिन उस समय जैसा युद्ध हुआ था, वैसा ही आज है। यह किसके बीच है? पांडव कौन थे? अर्जुन, भीम....वे तपस्या करते थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या लोगों ने कभी पांडवों के इस धरती पर नफरत फैलाने और बेगुनाहों के खिलाफ कभी कोई अपराध करने के बारे में सुना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ये पांच तपस्वी थे और दूसरी तरफ एक भीड़ वाला संगठन। पांडवों के साथ सभी धर्मों के लोग थे। इस भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही, जिसमें कोई किसी से नहीं पूछता कि वह कहां से आया है। यह प्यार की दुकान है। पांडव अन्याय के खिलाफ खड़े रहे, उन्होंने भी नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोली थी।

कहा-संघ के लोग इसलिए नहीं बोलते हर-हर महादेव : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संघ पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस के लोग कभी भी हर-हर महादेव नहीं बोलते। इसके पीछे की वजह बोलते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसकी वजह यह है कि भगवान शिव तपस्वी हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग भारत की तपस्या पर हमला करते रहते हैं। राहुल ने आगे कहा कि संघ के लोगों ने जय सिया राम से माता सीता का नाम ही हटा दिया। यह लोग असल में भारतीय संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं।

Next Story