
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: भारत को आज पांचवीं वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (11 नवंबर) से दक्षिण भारत के दो दिन के दौरे पर रहेंगे. इस बीच वो चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे. देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई जाएगी. बता दें कि चेन्नई मैसूर वंदे भारत का ट्रायल रन चेन्नई के एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन से शुरू हो चुका है. इस बात की जानकारी रेल मंत्रालय की तरफ से वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के वीडियो जारी कर दी गई थी. इसके साथ ही आज पीएम मोदी भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
पीएम मोदी 11 नवंबर की सुबह 10:20 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे. वहीं दोपहर को प्रधानमंत्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे और तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.
ट्रेन नंबर 06507 केएसआर बेंगलुरु-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर 2022 को केएसआर बेंगलुरु से सुबह 10:25 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 05:20 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी. ये ट्रेन विशेष बेंगलुरू छावनी, बैय्यप्पनहल्ली, कृष्णराजपुरम, व्हाइटफील्ड, देवनगोंथी, मलूर, टायकल, बंगारापेट, वरदापुर, बिसानट्टम, कुप्पम, मुलानूर, सोमनायक्कनपट्टी, जोलारपेट्टई जंक्शन, केट्टांडापट्टी, विन्नमंगालम, अंबुर, पच्छापट्टी, विन्नमंगालम, अंबुर, वलथूर, गुडियाट्टम, कवनूर, लटेरी, काटपाडी जंक्शन, सेवुर, तिरुवलम, मुकुंदरायपुरम, वालाजाह रोड, थलंगई, शोलिंगुर, चित्तेरी, अरक्कोनम जंक्शन, तिरुवलंगडु, कदंबत्तूर, तिरुवल्लुर, अवदी, विल्लीवक्कम, पेरंबूर और बेसिन ब्रिज स्टेशन पर रुकेगी. उद्घाटन विशेष इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे.
बता दें कि विश्व स्तरीय वंदे भारत पूरी तरह से स्वदेशी रूप से निर्मित है और यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान करती है. ये ट्रेन 'मेक इन इंडिया' का एक ज्वलंत उदाहरण है. बता दें कि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को दिल्ली-कानपुर-वाराणसी रूट पर रवाना चलाया गया था. इससे पहले देश की चौथी वंदे भारत को ऊना जिले के अंब अंदौरा स्टेशन से चलाया गया था. यह ट्रेन अंब अंदौरा से दिल्ली पहुंचने में महज साढ़े पांच घंटे का समय लेती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





