राहुल गांधी का हमला, कहा- आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है...जानें पूरी बात

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के आज 38 दिन पूरे हो गए हैं और 1000 किलोमीटर का पैदल सफर पूरा हो गया है. इस मौके पर कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया और यात्रा के अनुभव शेयर किए. इसके साथ ही बीजेपी सरकार पर हमला बोला. राहुल ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा, कहां गए 2 करोड़ रोजगार? उल्टा, करोड़ों युवाओं को बेरोजगार कर दिया है. यात्रा में मैं कई युवाओं से पूछता हूं कि क्या तुम्हें भरोसा है कि कॉलेज के बाद तुम्हें नौकरी मिलेगी? जवाब मिलता है- हमें भरोसा नहीं है, हमें नहीं लगता कि हमें नौकरी मिलेगी.
LIVE: Public Meeting | Ballari | Karnataka#BharatJodoYatra https://t.co/GBSHncUISP
— Bharat Jodo (@bharatjodo) October 15, 2022
आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। तो वो नौकरियां कहां है?: कर्नाटक के बल्लारी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी pic.twitter.com/hGT16N8EBP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





