भारत

आज बिहार में रंगबाज़ी और रंगदारी हार रही है : पीएम मोदी

Admin2
3 Nov 2020 6:05 AM GMT
आज बिहार में रंगबाज़ी और रंगदारी हार रही है : पीएम मोदी
x

बिहार के अररिया के फारबिसगंज मेंं रैली करते हुए पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में आज रंगदारी और रंगबाजी दोनों हार रही है. वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह है.आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं, पूरे विश्व को एक संदेश दिया है। कोरोना के इस संकट काल में, जब दुनिया भर में हड़कंप मचा है, बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं.

लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण, विश्व के सभी​ थिंक टैंक को इसका मूल्यांकन करना होगा कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र कितनी गहराई से बैठा हुआ है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next Story