भारत

आज सिविल सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे अप्‍लाई

jantaserishta.com
2 Feb 2022 8:04 AM IST
आज सिविल सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे अप्‍लाई
x

UPSC IAS Prelims 2022 Notification @upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स एग्‍जाम 2022 के लिए आज 02 फरवरी, 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरू होगा. सिविल सेवा परीक्षा के नोटिफिकेशपन और CSE रजिस्‍ट्रेशन की डेट की जानकारी UPSC कैलेंडर में दी जा चुकी है. इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी चेक करनी होगी.

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 05 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी. CSE के लिए प्रीलिम्‍स परीक्षा केवल 1 दिन में आयोजित की जाएगी. उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर एग्‍जाम डेट्स और रजिस्‍ट्रेशन से संबंधित डेट्स और डीटेल्‍ड कैलेंडर चेक करना होगा. UPSC IAS Prelims 2022 रजिस्‍ट्रेशन लगभग 20 दिनों तक जारी रहेगा.
रजिस्‍ट्रेशन और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नोटिफिकेशन में ही जारी की जाएंगी. उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में निर्धारित योग्‍यताएं तथा अन्‍य जानकारियां चेक कर आवेदन दर्ज कर सकेंगे. उम्‍मीदवारों को पहले अपनी बेसिक डिटेल्‍स के साथ रजिस्‍ट्रेशन करना होगा और लॉगिन आईडी जनरेट होने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा. उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story